Showing posts with label jaipur. Show all posts
Showing posts with label jaipur. Show all posts

Saturday, 14 January 2017

मकर सक्रांति पर्व की हार्दिक सुभकामनाए

माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकम्बलम।
स भुक्त्वा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति॥

सूर्य के धनु से मकर में प्रवेश के उपलक्ष में गतिमानता, मिठाई व् पतंग के त्योहार के रूप में मकर सक्रांति, सक्रांति, खिचड़ी, पोंगल, उतरायण, भोगली बिहु, शिशुर सक्रांत इत्यादि नामो से भारत के विभिन्न भागो  में मनाये जाने वाले पर्व के सुभ अवसर पे हार्दिक बधाई.


Monday, 9 January 2017

कहानी etv राजस्थान की


एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल के रूप में etv राजस्थान ने घर घर में जो पेठ बनाई है उसके पीछे कारण यह था कि इससे पहले ऐसा कोई चैनल था ही नहीं जो राजस्थान के हर रंग को इस रूप में कवर करे तथा हर केबल, DTH सर्विस प्रोवाइडर्स पे उपलब्ध हो. इसमें पूर्व CEO श्री जगदीश चन्द्र जी को भी इस बात का श्रय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश में हमेशा सत्तापक्ष से अच्छे ही नहीं प्रगाड संबंध बनाये रखे और जो कुर्सी पे था उसके कसीदे पढ़े. हमेशा जनता की कम व् राज की ज्यादा सुनी.
खेर नये CEO श्री श्रीपाल जी शक्तावत को हार्दिक बधाई. आशा करते है आप के मार्गदर्शन में etv राजस्थान एक जन साधारण के हितो की रक्षा करने वाला चैनल बन के पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मिशाल कायम करेगा.