Showing posts with label bhamashah. Show all posts
Showing posts with label bhamashah. Show all posts

Sunday, 13 November 2016

भामाशाह- एक सकारात्मक पहल

वह धन्य देश की माटी,
जिसमे भामा सा लाल पला |
उस दानवीर की गाथा को,
मेट सका क्या काल भला ||

महान दानवीर व् त्यागी भामाशाह की याद में लिखी यह पंक्तिया आज भी उतनी ही सार्थक है जितनी पहले थी. जिस प्रकार मात्रभूमि की रक्षा के लिए लड़ रहे महाराणा प्रताप का सर्वस्य होम हो जाने के बाद भी, भामाशाह ने उनके लक्ष्य को सर्वोपरी मानते हुऐ अपनी सम्पूर्ण धन-सम्पदा महाराणा को अर्पित कर दी थी. उसी प्रकार अपनी मात्रभूमि के प्रति अगाध प्रेम व् दानवीरता का परिचय देते हुऐ भामाशाह खटोड परिवार आलनियावास, हाल मुकाम- इचलकरंजी, महारास्ट्र ने राजकीय चिकित्सालय आलनियावास से सटी पुस्तेनी जमीन में प्रसूति कक्ष मय बरामदा, स्टोर रूम, ड्यूटी रूम का निर्माण कर के जनसेवाओ के लिए चिकित्सा विभाग को समर्पित किया, उसके लिए विभाग व् लाभार्थी जनता आपकी हमेशा आभारी रहेगी.
                                                                                                         
                                         भामाशाह श्रीमती राज देवी, श्री रामरतन जी, श्री शिवरतन जी खटोड परिवार आलनियावास द्वारा निर्मित प्रसूता कक्ष का लोकार्पण दिनांक 12/11/2016 को सुबह 11.21 को श्री अजय सिंह जी किलक, सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार के कर कमलो द्वारा किया गया. समारोह में पधारे सभी स्थानीय-बाहर गाँव से पधारे मेहमानों का हार्दिक आभार. आभार सभी मित्रों का जिनके सहयोग से सफल आयोजन संभव हुआ. धन्यवाद् श्री अजयपाल जी जांगिड का जिनके सहयोग भवन की नीव से अंत तक रहा. 
                                      भामाशाहो की जरूरत समाज को हमेशा रही है, आशा है और भामाशाह आगे आयेंगे और इस पहल को आगे लेके जायेंगे.